रिलायंस इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा जानकारी के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता एम. अंबानी को सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स 2024 में “ब्रांड इंडिया में उनके उत्कृष्ट योगदान” के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवा, कला और संस्कृति तथा महिला सशक्तिकरण में उनके दूरदर्शी नेतृत्व नेब्रांड इंडिया को वैश्विक मानचित्र पर “न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि इसके दिल, इसकी विरासत और इसकी आशा के लिए भी एक अजेय शक्ति” के रूप में स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में अब तक 6000 से अधिक कलाकारों और 20 लाख से ज्यादा मेहमानों का स्वागत किया गया है। इसके साथ ही, मात्र दो वर्षों में इसे दुनिया के सात शीर्ष सांस्कृतिक केंद्रों में स्थान मिला है। उन्होंने यह पुरस्कार हर उस महिला को समर्पित किया जो कर्म, भक्ति, ज्ञान, मातृत्व, नेतृत्व और करुणा के रास्ते पर चलती है।