MP Weather Alert: MP में अप्रैल माह के दौरान कब, कैसा रहेगा गर्मी का पारा?; जानिए

By
On:
Follow Us

MP Weather Alert: अप्रैल माह शुरू हो चुका है और इसी के साथ मध्य प्रदेश में गर्मी भी अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाने लगी है। स्थिति ये बन रही है कि अप्रैल में 7-10 दिन हीट वेब (लू) के चलने के आसार बन रहे हैं। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक ने डाॅ. वेद प्रकाश सिंह ने ये जानकारी जारी की है।

 

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक ने डाॅ. सिंह द्वारा जारी मध्य प्रदेश को लेकर मौसम की जारी जानकारी में बताया गया है कि MP में अप्रैल माह में कब, कैसे उछलेगा गर्मी का पारा? और चाहेगी हीट वेब (लू)? उन्होंने कहा है कि वर्तमान में, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में दुर्बल लानीना की स्थिति परिवर्तित होकर उदासीन हो रही और पूर्वी तथा पश्चिमी प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान (Sea Surface Temperature) सामान्य से अधिक है। नवीनतम एमएमसीएफएस (MMCFS) पूवामनुमान के अनुसार आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान तटस्थ ईएनएसओ (Neutral ENSO) की स्थितियों में बदल जाएगी। वहीं, हिन्द महासागर में तटस्थ द्विध्रुव / आईओडी (Neutral IOD) की स्थिति सक्रिय है आगे भी इसके तटस्थ रहने की संभावना है। इस कारण बारिश के समान्य से कम होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं और तापमानों के समान्य से अधिक रहने की प्रायिकता है।

 

वैज्ञानिक निदेशक ने डाॅ. सिंह ने अप्रैल माह के दौरान मध्य प्रदेश में गर्मी के बड़े असर के कारण दिन रात के तापमान में होने वाले उतार चढ़ाव और मौसम की अन्य स्थितियों को लेकर पूर्वानुमान अप्रैल माह के सप्ताहवार बताया है, जो ये है कि…

 

 

  • MP में पहला सप्ताह

रात्रि में न्यूनतम तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक (21-24 डिग्री) रहेगा। वहीं दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में समान्य से अधिक (39-42 डिग्री) जबकि उज्जैन-भोपाल-ग्वालियर सहित शेष संभागों में समान्य (38-41 डिग्री) रहेंगे और हल्की वर्षा की संभावना हर जगह रहेगी। लू की संभावना नहीं है।

 

MP Weather Alert: MP में अप्रैल माह के दौरान कब, कैसा रहेगा गर्मी का पारा?; जानिए

  • MP में तीसरा सप्ताह 

रात्रि में न्यूनतम तापमान इंदौर, उज्जैन और चंबल संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक (23-26 डिग्री) जबकि पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभागों में समान्य (22-24 डिग्री) रहेगा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में समान्य से थोड़े अधिक (41-43 डिग्री, 2-3 दिन लू) जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों में समान्य (39-42 डिग्री) रहेंगे और वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में गहन बादल छाए रह सकते हैं।

  • MP में तीसरा सप्ताह

रात्रि में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक (25-27 डिग्री) जबकि शेष सभी संभागों में समान्य से थोड़े अधिक (23-25 डिग्री) रहेंगे। वहीं पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए समान्य से 2-4 डिग्री अधिक (42-44 डिग्री, 2-3 दिन लू) रहेंगे और चुटपुट वर्षा की संभावना है।

 

  • MP में चौथा सप्ताह

रात्रि में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक (27-30 डिग्री, रातें गर्म रहेगी) रहेंगे। वहीं पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान और अधिक बढ़ते हुए ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में 43-45 डिग्री जबकि इंदौर-उज्जैन-भोपाल सहित शेष प्रदेश में समान्य से 2-3 डिग्री अधिक (41-44 डिग्री) रहेंगे है। हालांकि बंगाल क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मार्च के आखिरी दिनों में सभी जिलों में 3-4 दिनों तक लू भी चल सकती है।

ये भी पढ़िए- MP Weather today: सोमवार तड़के 4 बजे सिंगरौली में गरजे-चमके बादल; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV