This country will provide support in the development of MP, investors showed interest

By
On:
Follow Us

भोपाल: Dr. Mohan Yadav Spain Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रतिनिधि अधिकारियों के साथ इन दिनों स्पेन यात्रा पर हैं। यात्रा के तीसरे दिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम” कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजाना 700 मिलियन यूपीआई ट्रांजैक्शन होते हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं। प्रदेश के 5.5 मिलियन आईटी प्रोफेशनल देश-विदेश में कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश आईटी जैसे वाइब्रेंट सेक्टर के लिए देश का सबसे अच्छा स्थान है। भोपाल और इंदौर को आईटी सेक्टर का ग्लोबल निवेश मिल रहा है। कंपनियों के लिए कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति बड़ा संकट होता है। प्रदेश के 15 प्रतिशत टेक प्रोफेशनल टीयर-1 सिटी में कार्यरत हैं। अगर आप यहां निवेश करते हैं तो इन शहरों में टेलेंट वापस लौटने की संभावना है।

Read More : Bhopal Crime News: मां-बेटे के बाद अब जीजा-साले निकले ड्रग तस्कर! राजधानी में 16 लाख का गांजा पकड़ा, 6 राज्यों में फैला नेटवर्क

Dr. Mohan Yadav Spain Visit: प्रमुख सचिव संजय दुबे ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में निवेशकों के लिए प्लग एंड प्ले फैसिलिटी उपलब्ध कराई जा रही है। भोपाल और इंदौर में देश के कई बड़े शहरों से कम प्रदूषण है। इंदौर को स्वच्छता में 8वीं बार शीर्ष स्थान मिला है। प्रदेश में एक्यूआई का स्तर सबसे कम है। राज्य सरकार ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों, दोनों के लिए कल्याणकारी नीतियां तैयार की हैं। प्रदेश में 15 आईटी पार्क, 50 से अधिक आईटी कंपनी, प्रदेश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एम्स हैं। मध्य प्रदेश सभी उद्योगों को ग्रीन एनर्जी सप्लाई करने के लिए समक्ष है। मध्य प्रदेश आईटी सेक्टर में निवेश प्राप्त करने के लिए सबसे मजबूत दावेदार है। मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जो बेंगलुरु, अहमदाबाद जैसे शहरों से सस्ते हैं।

आईटी आधारित निवेश पर सब्सिडी का प्रावधान

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश आधुनिक ड्रोन तकनीक आधारित सुविधाएं प्रदान करने पहला प्रदेश बन रहा है। केंद्र की सेमीकंडक्टर पॉलिसी का पूरा लाभ आईटी सेक्टर के निवेशकों को दिया जा रहा है। प्रदेश में आईटी सेक्टर के इन्वेस्टर्स को उद्योग स्थापित करने पर बड़े पैमाने पर सब्सिडी प्रदान कर रहा है। हमारी गेमिंग पॉलिसी, ड्रोन पॉलिसी समेत आईटी आधारित निवेश करने पर सब्सिडी का प्रावधान है। आईटी सेक्टर में 10 मिलियन निवेश करने पर राज्य सरकार 4.5 मिलियन सब्सिडी के रूप में वापस दे रही है। मध्य प्रदेश टूरिज्म और कल्चर के साथ आईटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। अगर आप सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश करते हैं तो पहले साल में ही 90 प्रतिशत वापस मिल जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इसरो के साथ मिलकर राज्य में तकनीकी नवाचारों को आगे बढ़ा रही है।

Read More : Dr. Mohan Yadav Spain Visit: मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैटलोनिया के विदेश मंत्री के बीच हाई लेवल मीटिंग, निवेश समेत इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

ईज ऑफ लिविंग के साथ आगे बढ़ रहा है मध्य प्रदेश

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच 10 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। 2 स्पेनिश कंपनी भारत में और 19 भारतीय कंपनियां स्पेन में कार्य कर रही हैं। मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है। देश का दूसरा बड़ा राज्य है। आबादी 88 मिलियन है। 20 मिलियन युवा आबादी है। देश का सर्वाधिक गेहूं उत्पादक राज्य है। वन क्षेत्र के मामले में भी मध्य प्रदेश नंबर 1 है। 47 प्रतिशत वर्किंग पॉपुलेशन है। ईज ऑफ लिविंग के साथ मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है। जहां कुल बिजली उत्पादन में 20 प्रतिशत नवकरणीय ऊर्जा से मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने 2030 तक इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में 5 लाख किलोमीटर रोड नेटवर्क है। यहां आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे बड़े संस्थान हैं। धार में 2000 एकड़ भूमि पर गारमेंट सेक्टर में पीएम मित्र पार्क तैयार हो रहा है। नर्मदापुरम जिले में पॉवर एंड एनर्जी पार्क विकसित हो रहा है। विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क बना है। राज्य में लेदर एवं फुटवियर पार्क भी विकसित हो रहे हैं। विदेशी निवेशकों के लिए अतिरिक्त 20 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान किया है। वॉल्वो आयशर कंपनी ने मध्य प्रदेश में 1986 में संचालन शुरू किया था। जिसका निवेश आज 1 बिलियन डॉलर का है और कंपनी 40 हजार लोगों को रोजगार दे रही है। मध्य प्रदेश अपार संभावनाओं की भूमि है।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रमुख सचिव ने कही ये बात

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित स्थलों में से एक चौथाई मध्य प्रदेश में हैं। मध्य प्रदेश देश का हरित और स्वच्छ राज्य है। राज्य का एक तिहाई हिस्सा वनों से आच्छादित है। मध्य प्रदेश में 800 टाइगर, 3000 तेंदुआ और अब तो चीता भी आ गया है। 70 मिलियन श्रद्धालु हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। राज्य में संगीत और नृत्य के फेस्टिवल ग्वालियर और खजुराहो में आयोजित होते हैं। मध्य प्रदेश की लोककला, पेंटिंग, नृत्य और फूड कल्चर काफी प्रसिद्ध है। प्रदेश में रूरल टूरिज्म हर साल 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार टूरिज्म सेक्टर में विदेशी निवेशकों को सब्सिडी प्रदान करती है। मध्य प्रदेश में योगा और वेलनेस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सेंटर स्थापित किए गए हैं। अगर आप इंटरनेशनल फिल्म निर्माण में 10 मिलियन यूरो का निवेश करत हैं तो आपको 4 मिलियन यूरो सब्सिडी के रूप में वापस मिल जाएंगे। 2026 में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हम आप सभी को आमंत्रित करते हैं।

Read More : HAL Share Price: सुरक्षा नहीं, अब मुनाफे की गारंटी! डिफेंस स्टॉक देगा बंपर रिटर्न, टारगेट आया सामने – NSE:HAL, BSE:541154 

MP के साथ साझेदारी विकास में सहयोग प्रदान करेगीः जोमुथन किलियो

इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम स्पेन के कार्यक्रम में मिनिस्टर यूरोपियन यूनियन जोमुथन किलियो ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और सहयोग प्रदान करने पर सहमति बनी है। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश के साथ साझेदारी विकास में सहयोग प्रदान करेगी। राज्य ग्रीन मोबिलिटी, टैक्सटाइल, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में तेजी से नवाचार करते हुए आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नए आयाम मिलेंगे। इसी साल अक्टूबर में भारत और स्पेन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। कैटालोनिया में भारतीय समुदाय चौथा बड़ा समुदाय है।

काउंसिल जनरल बार्सिलोना ने निवेशकों को किया प्रोत्साहित

वहीं काउंसिल जनरल बार्सिलोना इंद्र शेखर सुंदरम मूर्ति ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का बड़ा राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बार्सिलोना के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए हैं। मध्य प्रदेश से आई टीम पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। अधिकारियों के प्रजेंटेशन देकर लगता है कि मध्य प्रदेश में कितनी संभावनाएं हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक उथलपुथल के दौर में भी स्थिर बनी हुई है। 2024 में यह 7.4 प्रतिशत पर थी और 2025 में 7.0 प्रतिशत पर है। कैटालोनिया में अगले साल तक डेडिकेटेड काउंसल जनरल ऑफिस खुल जाएगा और यहां के स्थानीय व्यापारियों को कारोबार में सहूलियतें मिलेंगी। स्पेनिश निवेशकों को आसान वीजा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भारत और मध्य प्रदेश विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित है। एक बार भारत विजिट जरूर करें।

मध्यप्रदेश में आईटी सेक्टर में निवेश के लिए क्या सुविधाएं मिलती हैं?

राज्य सरकार निवेशकों को “प्लग एंड प्ले” इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्ड टैलेंट, सब्सिडी और टैक्स लाभ जैसी सुविधाएं दे रही है। 10 मिलियन रुपये के निवेश पर 4.5 मिलियन की सब्सिडी दी जाती है।

मध्यप्रदेश में पर्यटन में निवेश करने पर क्या लाभ मिलेगा?

राज्य में इंटरनेशनल फिल्म निर्माण और योगा-वेलनेस केंद्रों में निवेश पर विशेष सब्सिडी दी जा रही है। पर्यटन विभाग ने विदेशी निवेशकों को भी आमंत्रित किया है।

मध्यप्रदेश को आईटी सेक्टर के लिए उपयुक्त क्यों माना जा रहा है?

यहाँ 15 आईटी पार्क, 50+ आईटी कंपनियाँ, IIT, IIIT और AIIMS जैसे संस्थान हैं। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में स्वच्छता और कम प्रदूषण के साथ विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है।

स्पेन और मध्यप्रदेश के बीच कौन-कौन से क्षेत्र सहयोग में शामिल हैं?

आईटी, टेक्सटाइल, ग्रीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, संस्कृति, और शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख सहयोग क्षेत्र हैं।

क्या विदेशी निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलते हैं?

हाँ, विदेशी निवेशकों के लिए 20% तक की अतिरिक्त पूंजी सब्सिडी, आसान वीजा, और डेडिकेटेड काउंसल ऑफिस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV