MLA Pritam Singh Lodhi Son dinesh Lodhi Arrest: शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को ग्वालियर की जिला कोर्ट ने जेल भेज दिया है। हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41 दिन बाद मंगलवार को दिनेश कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था और शाम उसे जेल भेज दिया गया। बीजेपी MLA के बेटे ने अपनी पहली गलती बताते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। लेकिन कोर्ट ने उसकी लगातार गैरहाजिरी पर कड़ी फटकार लगाई और सीधे जेल भेजने के आदेश दे दिए।
‘तारीखों पर आते नहीं…अभी जेल जाओ’, कोर्ट ने कड़ी लगाई फटकार
आपको बता दें कि भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने कोर्ट पहुंचकर संरेडर किया है। बताया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के मामले में उसके खिलाफ 7 अक्टूबर को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। लेकिन 41 दिन बीत जाने के बाद दिनेश ने अदालत में सरेंडर किया है। उसने कोर्ट से कहा कि यह उसका पहला मामला है। पहली बार गलती हुई है भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करेगा। लेकिन अदालत उसकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुई। लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि न्यायालय का सम्मान नहीं करते… तारीखों पर आते नहीं… अभी जेल जाओ। इसके बाद करीब दो बजे उसे जेल भेज दिया गया।
जानें किस मामले से जुड़ा है केस
दरअसल मामला 31 दिसंबर 2023 का है। रविंद्र सिंह यादव के घर के बाहर खड़े स्कूटर को कार से जोरदार टक्कर मारने और हत्या के प्रयास के आरोप से जुड़ा है। खास बात ये है कि दिनेश 21 सितंबर को इसी न्यायालय परिसर की दूसरी अदालत में एक अन्य आपराधिक मामले में पेश होकर जमानत ले चुका था। लेकिन, हत्या के प्रयास वाले इस मामले में लगातार गैरहाजिर रहा। इसी के चलते दिनेश लोधी (dinesh Lodhi Arrest) उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
अदालत ने किया था फरार घोषित
आपको बता दें कि इससे पहले भी दिनेश लोधी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। जुलाई में ग्वालियर की विशेष एससी-एसटी अदालत ने एक अन्य मामले में उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे फरार घोषित किया था। अब हत्या के प्रयास के मामले में भी वारंट जारी होने के बाद सरेंडर करने आए दिनेश को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
