मध्यप्रदेश के जबलपुर में वाहन से 68 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर, 17 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने मंगलवार को बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी से तकरीबन 68 लाख रुपये मूल्य का 136 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भेडाघाट थाना क्षेत्र के चौकीताल लम्हेटा मोड़ से नहर के पास कच्चे रास्ते में काले रंग की एक गाड़ी खडी होने की सूचना मिली थी और जब पुलिस ने जाकर इसकी जांच की तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।

भेडाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि गाड़ी के पीछे वाली सीट की एक खिड़की का कांच टूटा हुआ था और वाहन के पीछे की तरफ का बाईं तरफ का टायर फटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि गाड़ी की जांच की गई तो उसमें 12 पैकेट में 136.84 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य करीब 68.42 लाख रुपये है। चौरिया ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ पर रोकथाम से संबंधित ‘एनडीपीएस’ कानून के तहत मामला दर्ज कर चालक के संबंध में तलाशी प्रारंभ कर दी है।

एक अन्य मामले में जिले की घमापुर पुलिस ने 40 वर्ष की एक महिला के पास से 1.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसका बाजार मूल्य 50,000 रुपये है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र आशीष

आशीष

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News