‘जनजातीय’ वाली जंग, आदिवासी किसके संग? आमने-सामने आए पक्ष और विपक्ष, क्या ये चुनावी तैयारी है?

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार इन दिनों जनजातीय गौरव सप्ताह मना रही है। इसी कड़ी में जबलपुर, धार, आलीराजपुर, शहडोल और खंडवा में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। (MP Janjatiya Gaurav Divas Politics) इन कार्यक्रमों में कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निशाने पर रही और सीएम ने कांग्रेस नेताओं को आदिवासी विरोधी करार दिया।

इन आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने आदिवासी बच्चों के छात्रावास का मुद्दा उठाकर सवाल दागे।

जनजातीय गौरव सप्ताह के जरिए सरकार आदिवासी समाज के बीच सम्मान और विकास का संदेश दे रही है। चुनावी गणित बताता है कि आदिवासी समाज.. सूबे की सत्ता की चाबी है। प्रदेश में 21 फीसदी आदिवासी वोटर्स हैं। यहां की 230 में 47 विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 90 सीटों पर आदिवासी वोटर्स का प्रभाव है।( ऐसे में देखना होगा कि जनजातीय गौरव का ये साप्ताहिक अभियान, आने वाले वक्त में क्या रंग दिखाता है?

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News