संविधान का दंगल, अपने-अपने एंगल! भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, क्या जबलपुर में एकजुटता दिखा पाया विपक्ष?

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: जबलपुर में प्रदेश कांग्रेस की इस विशाल संविधान रक्षा मार्च को देखिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए (Congress Constitution Protect March)। इसमें जो संविधान की कथित हत्या का आरोप लगाया गया उसमें प्रमुखता से कहा गया कि भाजपा, नरेंद्र मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार वोट के अधिकार पर संकट लेकर आए हैं। अब इस बयान के बरक्स इस तस्वीर को देखिए..नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह ख़ुद भोपाल के एक समारोह में ज्ञानेश कुमार के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। मज़े की बात ये है कि जब दिल्ली से फटकार आई तो CEC के जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने उनका पुतला जलाया।भ्रम में फंसी कांग्रेस कह रही है कि अजय सिंह हो सकता है उन्हें पहचान न पाए हों।

भाजपा के पास मज़े लेने को इससे बढ़िया अवसर क्या हो सकता था। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस का ये दोहरा चरित्र है। एक तरफ़ CEC के ख़िलाफ़ मार्च निकालते हैं। दूसरी तरफ़ उनके नेता फोटो खिंचवा रहे हैं, उनके जाने के बाद फिर पुतले जला रहे हैं।

वैसे जिस CEC के लिए राहुल गांधी बीते कई महीनों से कड़वा बोल रहे हैं। उसके साथ सदन में नेता प्रतिपक्ष रह चुके सीनियर लीडर भला कैसे फोटो खिंचवा सकते हैं। सवाल ये किCEC के निज़ी दौरे की जानकारी भोपाल में सभी को थी फिर उनके जाने के बाद पुतला फूंकना क्या कांग्रेस का झेंप मिटाने का उपक्रम था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News