पन्ना कलेक्टर को दिलाये भाजपा की सदस्यता, जानिए किसने व क्यों कहा?

By
Last updated:
Follow Us

कलेक्टर (Collector) जैसे पद में रहने के बाद भी पन्ना (Panna) जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा जिस प्रकार से भाजपा मय हुए, उस घटना का Video सोशल मीडिया पर काफी तेजी से Viral हो रहा है और इनसे न सिर्फ कलेक्टर (Collector) पन्ना की किरकिरी को रही है। बल्कि भाजपा भी कलेक्टर के इस कृत्य से पूरी तरह से निशाने पर आ गई है।

 

 

मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने तो पन्ना कलेक्टर को भाजपा की सदस्यता दिलाने की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सिफारिश तक कर दी है।

देखिए, पत्र में क्या लिखा नेता प्रतिपक्ष ने

दरअलस, पन्ना कलेक्टर के इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने बाकायदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने कहा है कि TV चैलनों और समाचार पत्रों में प्रकाशित पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के बयान की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं, जिसमें उन्होंने विकास यात्रा के दौरान भाजपा की सरकार 25 वर्ष तक बनी रहने और लोगों से इसी सरकार में विश्वास रखने का आग्रह किया है। उनके बयान की निपुणता यह बता रही है कि वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की बजाय भाजपा संगठन का कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

लिहाजा आपसे अनुरोध है कि पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई जावे। उनके कार्यकाल के दौरान पन्ना जिले में उनके कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का अस्थायी कार्यालय खुलवाने का भी कष्ट करें।

क्या कहा था पन्ना कलेक्टर ने?

हालही में विकास यात्रा के दौरान पन्ना कलेक्टर इस जगह भाषण दे रहे थे उन्होंने जनता से कहा, भाजपा की सरकार अगले 25 वर्ष तक बनाये रखें। सरकार पर भरोसा भी बनाये रखिये और किसी के भटकने पर भटकने की जरूरत नहीं है।              फिर क्या था, भाजपा के समर्थन में बतौर कलेक्टर इस प्रकार के बयान का Video Viral होने लगा और हर तरफ पन्ना कलेक्टर के साथ-साथ भाजपा की भी किरकिरी होने लगी।

 

ये भी पढ़िए-

SIDHI News: बेलगाम स्कूल ने एक 14 वर्षीय बच्चे को कुचला, हुई मौत

Viral Video: BJP नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के ठेके के चक्कर में किया विवाद!

#Ellection2023: AAP का ऐलान, MP में सरकार बनी तो आउटसोर्स-संविदा कर्मियों को देगी तोहफा; जानिए क्या?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News