AAP का हल्लाबोलःSingrauli की रानी समेत आप के कई नेता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By
Last updated:
Follow Us

Singrauli नगर निगम की महापौर और Aam Aadmi Party (आम आदमी पार्टी) की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल (Rani Agrawal) समेत आप के प्रदेश स्तरीय के नेताओं को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। Aam Aadmi Party के इन सभी प्रदेश स्तरीय के नेताओं की गिरफ्तारी प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई है। दरअसल, Aam Aadmi Party द्वारा रविवार को भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्लाबोल किया गया।


जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश Aam Aadmi Party का हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन अदाणी मामले को लेकर किया जा रहा है। ऐसे में मौके पर विरोध प्रदर्शन का उग्र रूप देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उसमें आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल समेत मीनाक्षी सिंह तोमर ग्वालियर से, मुकेश जायसवाल और सज्जन सिंह सहित प्रदेशभर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, इन सभी की गिरफ्तारी दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के दरमियान हुई है और गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पुलिस द्वारा सेंट्रल जेल ले जाने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

 

ये भी पढ़िए-

“महाशिवरात्रि” पर महाकाल की नगरी उज्जैन में बनेगा “वर्ल्ड रिकार्ड”; पढ़िए पूरी खबर

Singrauli ब्रेकिंग: ठेले पर बृद्ध मरीज को ले जाने के Viral Video में सच आया सामने

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV