Singrauli News: गड़ेरिया के ठाकुर बाबा मंदिर में भागवत कथा का हुआ आगाज

By
On:
Follow Us

Singrauli जिले के बैढन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ेरिया में हर वर्ष की तरह इस बार भी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का आयोजन यहाँ स्थानीय ग्रामीणों की आस्था के मुख्य केंद्र प्राचीन मंदिर गुलहरिया ठाकुर बाबा मंदिर में किया जा रहा है।

भागवत कथा 7 दिवसीय रहेगी। आयोजन में पहले दिन बुधवार को परंपरागत रूप से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों व बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं व लड़कियां सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाती रही।

कथा का आयोजन NDS ग्रुप के द्वारा किया जा रहा है। भागवत कथा का वाचन बृंदावन से आई देवी प्रियंका शास्त्री द्वारा किया जाएगा। जबकि कथा में आचार्य श्री अनुज जी महाराज वर्दी द्वारा जाप किया जाएगा।

 

ये भी पढ़िए-

सिंगरौली नगर निगम की परिषद की विशेष बैठक 24 फरवरी को, जानिए कौन से मुद्दे रहेंगे शामिल?

MP News: मंदिर के पुजारियों को किन शर्तों पर सरकारी वेतन का है प्रावधान?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News