फरवरी, 2023 के दौरान संग्रहित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,577 करोड़ रुपये का रहा है जिसमें से सीजीएसटी 27,662 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 34,915 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 75,069 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 35,689 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,931 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 792 करोड़ रुपये सहित) है।
GST कलेक्शन के मामले में देश की किस जिले का क्या स्थान रहा यह जानना भी काफी रोचक है। साथ ही इसमें यह स्थिति भी सामने आई है कि कौन से प्रदेश ने GST कलेक्शन में कितनी बृद्धि और गिरावट हुई।
केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व
सरकार ने नियमित निपटान के रूप में IGST से CGST में 34,770 करोड़ रुपये तथा SGST में 29,054 करोड़ रुपये का निपटान किया है। फरवरी, 2023 के महीने के दौरान नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 62,432 करोड़ रुपये तथा SGST के लिए 63,969 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा, केंद्र ने जून 2022 के महीने के लिए 16,982 करोड़ रुपये का शेष GST मुआवजा भी जारी किया था और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 16,524 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिन्होंने पिछली अवधि के लिए एजी प्रमाणित आंकड़े भेजे थे।
फरवरी, 2023 में 12% अधिक राजस्व
फरवरी, 2023 के महीने के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने में GST राजस्व की तुलना में 12% अधिक है जो कि 1,33,026 करोड़ रुपये था। महीने के दौरान, वस्तुओं के आयात से राजस्व 6% से अधिक तथा घरेलू कारोबार (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 15% अधिक रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से इस महीने में सबसे अधिक 11,931 करोड़ रुपये का उपकर संग्रह हुआ। आमतौर पर, फरवरी 28 दिन का महीना होने के कारण राजस्व का संग्रह अपेक्षाकृत कम होता है।
फरवरी 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को प्रदर्शित करता है। तालिका फरवरी, 2022 की तुलना में फरवरी, 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में संग्रहित जीएसटी का राज्य वार आंकड़ा प्रदर्शित करती है।
देखिए, राज्यवार स्थित
ये भी पढ़िए-