भारतीय त्योहारों में तरह-तरह के पकवान, मिष्ठान बनाने की परंपरा काफी पुरानी है और आज आधुनिक युग मे भी इस पुरातन परंपरा का चलन बना हुआ है। ऐसे में आज आपको हम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाने वाले अखरोट की बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
अखरोट में कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाने के कारण इसकी पहचान काफी फायदेमंद मेवा के रूप में है। इसलिए इतने फायदों से भरपूर इस मेवा की बर्फी आपको एक बार जरूर ट्राय करनी चाहिए। आप जिसे आप अपने घर के किचन में आसानी से ट्राय कर सकती हैं। आप अपने स्वाद के अनुरूप इसमें कुछ और मेवे भी मिला सकते हैं आम तौर पर मेवे की मिठाई व्रत में भी खाई जा सकती है।
आवश्यक सामग्री
शुरुआत करते हैं, अगर आपको लगभग 24 बर्फी बनाना है तो इसके लिए आप अखरोट 1 कप / 200 ग्राम, शक्कर ½ कप / 100 ग्राम, पानी 1½ कप, घी कुछ बूंदे(तली को चिकना करने के लिए) इकट्ठा कर लीजिए।
बनाने की विधि
- एक छोटी थाली या फिर ट्रे ले लीजिए। इसकी तली में कुछ बूंदे घी की लगाकर चिकना करके अलग रखें लें। आप बटर पेपर का भी प्रयो कर सकती हैं बर्फी को फैलने के लिए।
- अखरोट को साफ करके सूखा पीस लें। अखरोट को पूरी तरह से बारीक पी लें। ताकि बर्फी चिकनी बन सके।
- एक नॉन स्टिक कड़ाही मे पानी और शक्कर उबालिए। पहले उबाल के बाद आँच को धीमा कर दीजिए और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाइए। इस प्रक्रिया में लगभग 2 मिनट लगते हैं और अखरोट की बर्फी बनाने के लिए दो तार की चाशनी का उपयोग कीजिये। दो तार की चाशनी को जाँचने के लिए अपनी दो उंगलियों के बीच में एक बूँद चाशनी को लेकर खीचिए, अगर उंगलियों के बीच में दो तार बनें तो चाशनी बिल्कुल ठीक है।
- अब चाशनी की कड़ाही को आँच से हटाकर इसमें अखरोट का पाउडर डालिए और जल्दी से इसे चाशनी में मिला लें।
- कड़ाही को वापस धीमी आँच पर रखें और बराबर चलाते हुए अखरोट और चाशनी के मिक्स के किनारा छोड़ने तक इसे पकाईए। इसमें लगभग 2 से 3 मिनट का ही समय लगता है।
- अब आँच बंद कर दीजिए। अब मिश्रण को पहले से चिकनी करी प्लेट या ट्रे में चौथाई इंच मोटी परत बारबर से फ़ैलाएँ। आप चाहें तो हथेली को चिकना करके इसे फैला सकते हैं या फिर बेलन कोभी चिकना करके उसकी मदद से भी अखरोट के मिश्रण को फैला सकते हैं। अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। इसमें लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता है।
- अखरोट के मिश्रण को पर्चमेंट पेपर पर फैलाने के बाद, अब आप अखरोट की बरफी को मनचाहे आकार में काट लें।
- स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी अब तैयार है परोसने के लिए।
यह भी जानिए
- अखरोट की बरफी 2-3 हफ्ते तक रखी जा सकती है।
- अगर मौसम गरम है तो बरफी को फ्रिज में भी रख सकती हैं।
- आप अखरोट के साथ इस बरफी में गुलाब की सूखी पत्तियाँ भी पीस सकते हैं, इससे बरफी और स्वादिष्ट बनती है।
- आप अपने स्वाद के अनुरूप इसमें कुछ और मेवे भी मिला सकते हैं।
- आमतौर पर मेवे की मिठाई व्रत में भी खाई जा सकती है।
ये भी पढ़िए-
India में गुझिया के हैं कई रूप, क्या आपको नही पता?; पढ़िए इस खबर में