After raping a minor, the accused committed a big crime in Gwalior

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी नाबालिग को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 50 लाख की ज्वेलरी और 80 हजार रुपए ऐंठ लिए।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Road Accident: रफ्तार का कहर… डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही तीन लोगों की मौत, दो घायल 

युवक ने बनाए अश्लील फोटो और वीडियो

Gwalior Crime News: मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के न्यू रचना विहार कॉलोनी का है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो ले लिए। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की मांग करने लगा।

यह भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: शुभांशु की शुभ उड़ान शुरू.. Axiom-4 मिशन के लिए ड्रैगल कैप्सूल से रवाना हुए चार अंतरिक्ष यात्री

नाबालिग ने आरोपी को दी 50 लाख की ज्वेलरी

Gwalior Crime News: अश्लील वीडियो वायरल होने और बदनामी के डर से नाबालिग ने अपने घर से 50 लाख की ज्वेलरी और 80 हजार रुपए युवक को सौंप दिए /इसके बाद भी जब युवक उससे पैसों की डिमांड करने लगा तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News