baba did obscene act with two girls

By
—
On:
Follow Us

छतरपुर: Chhatarpur News, गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत एक गांव में 5 और 6 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ एक आश्रम के पुजारी ने गलत काम किया। वहीं एक 5 वर्ष की मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को मुँह से काट दिया है। यह बात उनके माता-पिता ने बच्चियों के साथ थाने पहुंचकर शुक्रवार की देर रात मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं। जिनकी उम्र 5 और 6 साल है। गांव में एक घर से दूसरे घर जा रही थी। तभी महाकाल आश्रम के पुजारी चरणदास पिता सरजू उम्र 60 साल निवासी ऊजरा का रहने वाला है। 4 साल से गांव में रहता है। गांव में निर्माणाधीन महाकाल आश्रम के नाम से भोलेनाथ का मंदिर है, पुजारी के द्वारा की गई यह तीसरी घटना है। दो बार पहले भी हो चुका है। दो बार समझाईश दी लेकिन नहीं माना।

read more:  School Closed : 5 जुलाई को बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश के कारण कलेक्टर ने जारी किए आदेश 

Ashram’s baba did obscene act with two girls , पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि बाबा प्रसाद देने के बहाने बच्चियों को मंदिर में अंदर ले जाता है और दरवाजा बंद करने के बाद उनके साथ गलत काम करता है। दो बार पहले भी बच्चियों ने इसकी शिकायत की लेकिन हम लोगों ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को तीसरी बार बच्चियों ने इसकी शिकायत की हम लोग मंदिर पहुंचे तो उसने त्रिशूल लेकर उन पर हमला किया। जिसके बाद अब वह थाने में शिकायत करने आए हैं।

गढ़ीमलहरा पुलिस थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि इस मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है। पुजारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए रात्रि में लाया गया। लेकिन इतने गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लापरवाही देखी गई। रात्रि से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक मेडिकल चेकअप नहीं किया गया।

read more:  Ghaziabad News: सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में मजार देख भड़की मेयर सुनीता दयाल, ख़ादिम को जमकर सुनाई खरी खोटी… देखें वीडियो 

मीडिया में मामला आने के बाद बच्चा वार्ड की इंचार्ज वर्षा चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर साक्षी गंगेले के द्वारा बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें बच्ची का इलाज किया जा रहा है, डॉ साक्षी गंगेले ने बताया कि बच्ची अब स्वस्थ है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News