BJP की रीति-नीति से जुड़कर कर सकते हैं देश के भविष्य का निर्माण

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: उर्जाधानी में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों में जुट गई है। इन तैयारियों के तहत खिलता कमल खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान के सफल आयोजन में जिले के भाजपाई जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा युवा सम्मेलन का आयोजन खुटार में किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल देवसर विधायक सुभाष वर्मा कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने युवाओ को भाजपा को राष्ट्र हित की पार्टी करार देते हुए कहा कि आप सब भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर पार्टी की रीति और नीति से जुड़कर देश के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। देश का भविष्य आप है और आप ही देश के नेता, मंत्री, डाक्टर, इंजीयर, शिक्षक होंगे। ये सम्मेलन खुटार के स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य राम निवास शाह, जिला युवा प्रभारी सूर्य प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News