BMW CE 02: BMW का स्कूटर भारत में लांच और ये दिखता है बाइक जैसा; जानिए

By
On:
Follow Us

BMW CE 02: जर्मन ऑटोमेकर BMW ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 को 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च कर दिया है। 

 

BMW CE 02 का यह नया मॉडल मेड इन इंडिया स्कूटर है।  CE 02 को कंपनी ने अपनी डॉमेस्टिक पार्टनर कंपनी TVS के साथ मिलकर तैयार किया है। 

1 अक्टूबर को BMW CE 02 स्कूटर को कंपनी ने लॉन्च किया है। BMW CE 02 की कीमत 4.50 लाख है। 

 

नए BMW CE 02 स्कूटर में 3.92 kWh बैटरी लगी है जिसके फुल चार्ज होने पर ये स्कूटर 108 किलोमीटर चलता है, ये कंपनी का दावा है। इसमें लगी मोटर से इसे 15 हॉर्स पावर देगा। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल से 200cc बाइक जितनी पावर मिलेगी। इसकी सीट हाईट 745mm है, जिसकी वजह से जिन लोगों की लंबाई कम होती है वो भी आसानी से राइड कर सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95kmph मानी जा रही है।

BMW CE की डिजाइन और फीचर्स

नया BMW CE 02 को स्कूटर और बाइक के बीच में रखा गया है। इस स्कूटर का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक फ्लैट सीट दी गई है। साथ ही चंकी एलईडी हेडलैम्प्स भी लगी हैं। इसमें LCD डिस्प्ले मिल्य है जोकि कई जानकारियों से लैस है। इस स्कूटर में 14-इंच के व्हील्स लगाए गए हैं। इसके फ्रंट में USD फॉर्क्स का इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर की कीमत 5 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

 

 

ये भी पढ़िए- SmartPhone: OPPO के इस शक्तिशाली और स्टाइलिश स्मार्टफोन के बारे में; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News