Bollywood News: ऐश्वर्या और साउथ के बड़े स्टार चियान विक्रम फिर सुर्खियों में; जानिए वजह

By
On:
Follow Us

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और साउथ के बड़े स्टार चियान विक्रम इन दिनों एक साथ सुर्खियों में हैं। दरअसल, इन दोनों स्टार की फ़िल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2) का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंताजर है। इस फ़िल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम ( Mani Ratnam) हैं। ये फ़िल्म इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इससे ये दोनों भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में यानी 29 मार्च को फिल्म को ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Bollywood News: एंथम सॉन्ग सोशल मीडिया में वायरल

इसी बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। साउथ की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है। फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के एंथम सॉन्ग को ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर ए आर रहमान ने गाया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Bollywood News: ये गाना हिंदी में हुआ है रिलीज

फिल्म के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर इस गाने की तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को हिंदी में रिलीज किया है। ए आर रहमान के साथ-साथ अरिजीत सिंह और बेनी दयाल ने भी इस गाने में अपनी अवाज दी है।

 

 

ये भी पढ़िए-

बघेलीवुड न्यूज़: रीवा से हम लहंगा खरीदेन, सीधी से…

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News