Crime News: छत्तीसगढ़ के बाद MP के सिंगरौली में भी सेप्टिक टैंक में मिले 4 शव; सनसनी का माहौल

By
On:
Follow Us

Crime News: छत्तीसगढ़ के बाद अब MP के सिंगरौली में भी शनिवार को सेप्टिक टैंक में 4 शव मिले हैं।

 

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में चार लोगों के शव एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक में मिले हैं। चारों शवों में से एक शव मकान मालिक के बेटे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह नए साल के अवसर पर सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि शनिवार को आसपास के लोगों को जब अजीब तरह की बदबू आने लगी तो इधर उधर देखने लगे और सेप्टिक टैंक में जब झांके तो वहाँ की स्थिति देखकर चौक उठे। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।

 

सेप्टिक टैंक के पास जेसीबी से पैरलल गड्‌ढा खोदकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

 

बरगवां पुलिस के अनुसार, हिंडालको प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बड़ोखर गांव में हरिप्रसाद प्रजापति का मकान है। सेफ्टिक टैंक से दुर्गंध आने की शिकायत मिली थी। मृतकों में एक मकान मालिक का बेटा सुरेश प्रजापति 30 वर्ष निवासी जयंत, दूसरा करण साह निवासी जयंत और तीसरे की शिनाख्त जोगिन्दर के रूप में हुई है। चौथे शव की शिनाख्त करने के प्रयास में पुलिस जुटी है।

 

ये भी पढ़िए- Crime News: नकली पुलिस को असली पुलिस ने धरदबोचा, दोनों युवतियां; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News