Crime News: रीवा से किशोरी को ले गया बेंगलुरु और फिर वहां 6 दिनों तक बंधक बना कर किया दुष्कर्म; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: रीवा (Rewa) से एक किशोरी बहला फुसला कर बेंगलुरु ले जाने और फिर वहां 6 दिनों तक किशोरी को बंधक बना कर किया दुष्कर्म (Rape) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़िता (rape victim) जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब अपने घर वापस आई तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और फिर परिजन उसे लेकर जनेह थाने पहुंचे।रीवा पुलिस (Rewa Police) ने बताया कि 24 फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर तीन आरोपी अपने साथ रीवा (Rewa) से बेंगलुरु ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दुष्कर्म पीड़िता (rape victim) दो दिन पहले घर वापस आई और परिजनों को आप बीती सुनाई। पीड़िता (rape victim) ने पुलिस को तीन आरोपियों द्वारा अपहरण करने की जानकारी दी।

दुष्कर्म पीड़िता (rape victim) आरोपियों के नाम दीपक कोरी, दिनेश कोरी और पंचू कोरी बताए जा रहे हैं। आरोपी ट्रेन से नाबालिग को शंकरगढ़ के रास्ते बेंगलुरु ले गए थे। जहां उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया गया।

जनेह थाना पुलिस के अनुसार किशोरी 23 फरवरी को घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। दुष्कर्म पीड़िता (rape victim) को बेंगलुरु में एक किराए के कमरे में रखा गया। जहां उसके साथ रेप (Rape) किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार (Rape) की धारा बढ़ाकर दो आरोपी दिनेश कुमार कोरी और दीपक कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पंचू कोरी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

ये भी पढ़िए- Crime News: बदमाशों द्वारा नाबालिक लड़की से रेप की कोशिश; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News