Fraud Loan News: सस्ते लोन के चक्कर में वित्तीय संस्थाओं के बड़े निर्देश; जानिए खबर में

By
Last updated:
Follow Us

Fraud Loan News: भोपाल जिला प्रशासन (Bhopal District Administration) ने नागरिकों से असामान्य रूप से रिटर्न या सस्ते लोन देने वाली गैर-वित्तीय संस्थाओं के प्रति सावधान और सचेत रहने का आग्रह किया है।

आम नागरिकों से ऐसी संस्थाओं के पंजीयन के प्रति जागरूक रहने एवं उनकी प्रामाणिकता के संबंध में पहले जाँच पड़ताल करने की अपील की गयी है। ऐसी संस्थाओं के जमाकर्ताओं के लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा।

लोन को लेकर बड़ी घटनाएं सामने देखने को मिली है जिससे बिना किसी वित्तीय संस्थाओं से मिलकर ही लोन का स्वीकार करें। दोषी संस्थाओं पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये गये।

दोषी संस्थाओं पर होगी कार्यवाही

सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे समय-समय पर ऐसी संस्थाओं में जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा प्रतिबंध अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। जमाकर्ताओं और आम जनता और सरकार के बीच परस्पर विश्वास बनाने रखने के लिये दोषी संस्थाओं पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं।

 

ये भी पढ़िए-

Lokayukta in singrauli: लोकायुक्त ने रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News