Gwalior News: फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में लगी भीषण आग, करोड़ों की बाइक और कार हुए जलकर खाक, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर। Gwalior News:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। जिससे की करोड़ों की बाइक और कार जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी। इसे देख लोगों में लोगों में दहशत फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More: Suzlon Energy Share: 2 साल में 340% रिटर्न देने वाली इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, अब रॉकेट की रफ्तार तय!… 

बता दें कि, यह मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने के सिटी सेंटर का है। यहां एक फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, पार्किंग में रखी 32 बाइक और दो कार जलकर खाक हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि, दूर-दूर तक धुएं के गुब्बारे दिख रहे थे।

Read More: Jhabua News: कुएं का पानी या जहर… जिले में कुएं के पीने से बुजुर्ग की मौत, कई लोग हुए बीमार, मचा हड़कंप 

Gwalior News: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्कूटर की वायरिंग जलने से बताया जा रहा है। इस खौफनाक मंजर को देख इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News