साक्षी त्रिपाठी, भोपाल। MP Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। कहीं बारिश ने इस कदर कहर बरपाया है कि, बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कहीं नदीं ऊफान पर है तो कहीं घरों में पानी भी भरने लगे हैं। ऐसे में बात करें मध्यप्रदेश की तो राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। आज से आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश के आसार हैं।
READ MORE: One Big Beautiful Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति की बड़ी जीत.. पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, कई देशों की करेंसी पर पड़ सकता है बड़ा असर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में चक्रवात एक्टिव होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। राजधानी भोपाल में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है।
READ MORE: शह मात The Big Debate: फंड के बहाने वार..खाद, कमी कौन जिम्मेदार? क्या एनडीए काल में ज्यादा राशि मिलने की बात सही है? देखिए पूरी रिपोर्ट
राजधानी भोपाल में कल दोपहर 3:30 से रात 8:30 तक आधा इंच हुई बारिश। लगातार हो रही बारिश से बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। शहडोल में 4 इंच, रतलाम में करीब 4 इंच, उमरिया 3:4 इंच , राजगढ़ 2.5 इंच ,आगर मालवा 2 इंच अलीराजपुर में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश में बारिश कब तक जारी रहेगी?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
किन जिलों में सबसे अधिक बारिश की संभावना है?
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है।
बारिश का मुख्य कारण क्या है?
प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस सिस्टम के कारण नमीयुक्त हवाएं मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मॉनसून मजबूत हो गया है और भारी वर्षा हो रही है।











