Khedapati Hanuman Mandir: Thieves raid Hanuman temple

By
On:
Follow Us

शाजापुर: Khedapati Hanuman Mandir: जिले के भरड़ रोड स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर में रखे साउंड सिस्टम, बैटरी, पानी की मोटर और दान पेटी को चुरा लिया। यह मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर परिसर में घूमता और चारों ओर का मुआयना करता दिखाई दे रहा है जो बाद में चोरी को अंजाम देता है।

Read More : Asaram Bapu News: जेल में बंद आसाराम बापू से मिलेंगे नारायण साईं, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे बाप-बेटा, कोर्ट से मिली 5 दिन की पैरोल

Khedapati Hanuman Mandir: मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर पहले मंदिर के आसपास का जायजा लिया और फिर मौके का फायदा उठाते हुए सारा सामान ले उड़े। चोर दान पेटी को भी अपने साथ ले गए जो हनुमान जी की प्रतिमा के बाहर लगी हुई थी।

Read More : Neemuch News: पत्नी से प्रताड़ित पति का संदिग्ध हालात में मौत, 45 लाख गायब, गुप्तांग पर चोट, सिर पर निशान, बीवी, ससुर और साली पर शक

Khedapati Hanuman Mandir: चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 50,000 रुपए बताई जा रही है। पुजारी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है; इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुट गई है।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में हुई “चोरी” की घटना कब हुई थी?

यह “चोरी” की घटना देर रात को हुई, जब मंदिर खाली था और चोरों ने सीसीटीवी में कैद होकर मंदिर का सामान चुरा लिया।

इस “चोरी” में कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुईं?

चोरों ने मंदिर से साउंड सिस्टम, बैटरी, पानी की मोटर और दान पेटी चुरा ली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है।

क्या “चोरी” की वारदात का कोई सुराग मिला है?

हाँ, मंदिर में लगे CCTV कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज मिली है जो वारदात से पहले परिसर में घूमता दिखाई दे रहा है।

क्या इस मंदिर में पहले भी “चोरी” की घटनाएं हो चुकी हैं?

जी हाँ, पुजारी के अनुसार यह पहली बार नहीं है; इससे पहले भी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है।

“चोरी” की जांच कौन कर रहा है और क्या कोई शिकायत दर्ज की गई है?

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News