Maniktala Assembly Seat: Maniktala Bypoll का ‘चक्रव्यूह’, TMC, BJP और Left के बीच महामुकाबला

By
Last updated:
Follow Us
पश्चिम बंगाल की मानिकतला सीट पर रोचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि मानिकतला सीट पर 4 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2011 से लगातार चार बार समेत कुल पांच बार यहां से तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस सीट पर 29 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं और वहीं 04 मई 2026 को मतगणना होगी। यह सीट साल 1951 में बनी थी। तब से इस सीट पर 18 विधानसभा चुनाव हुए हैं।

मुख्य मुकाबला

विधानसभा चुनाव में मानिकतला सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तापस रॉय को चुनावी रण में उतारा है। वहीं टीएमसी ने श्रेया पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सीपीआई ने मौसमी घोष और कांग्रेस पार्टी ने सुगातो रॉय चौधरी पर भरोसा जताया है। इस सीट पर लेफ्ट पार्टियों ने 12 बार जीत हासिल की है। ऐसे में इस सीट पर लेफ्ट पार्टियों का दबदबा माना जाता है। वहीं सीपीआई ने इस सीट पर 10 बार और CPI(M) ने दो बार जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: Noapada Assembly Seat: Noapada में चतुष्कोणीय संग्राम, BJP-TMC के बीच Left-Congress ने बिगाड़ा खेल

पश्चिम बंगाल की मानिकतला विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई के बीच माना जा रहा है। यह मौका जहां भाजपा के लिए राज्य में अपनी जमीन तलाश को पूरी करने का मौका होगा। वहीं टीएमसी के लिए यह मुकाबला अपनी सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News