Mauganj News: आदिवासी छात्रावास में सिलेंडर ब्लास्ट, कई छात्र घायल; जानिए

By
On:
Follow Us

Mauganj News: मऊगंज जिले में एक आदिवासी छात्रावास में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है जिसमें एक छात्र का पैर घुटने से अलग और कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

 

 

जानकारी के अनुसार, जिला मऊगंज के नईगढ़ी में 14 दिसंबर को रात्रि में करीब 11-11.30 बजे SC- ST छात्रावास में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे छात्रावास के 8-9 स्टूडेंट्स तथा 1 रसोईया के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें से 1छात्र गंभीर रूप से घायल है। इसका 1पैर घुटने से अलग हो जाना बताया गया है। 

 

मऊगंज जिले की इस भीषण घटना के सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। ये छात्रावास आदिम जाति कल्याण विभाग का बताया जा रहा है। 

 

घायलों की सूची

  1. संदीप कुमार साकेत (15)

  2. शिवम साकेत (16)

  3. संदीप कुमार साकेत (17)

  4. शिवेंद्र साकेत (15)

  5. प्रिंस साकेत (17)

  6. रंजीत साकेत (18)

  7. मोहित साकेत (16)

  8. राजराखन साकेत (16)

  9. राम रहीस कोल (33), रसोइया

ये भी पढ़िए- Mauganj News: विकास की दौड़ में पीछे छुटे मऊगंज को हमारी सरकार ने जिला बनाया; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News