Miniratna NCL: एनसीएल सीएमडी ने ब्लॉक–बी का निरीक्षण किया, जानिए वजह?

By
On:
Follow Us

Miniratna NCL: मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के सीएमडी बी. साईराम (B. Sairam) बुधवार को तकनीकी सचिव, अध्यक्ष–सह–प्रबंध निदेशक दीपक सक्सेना के साथ ब्लॉक–बी (Block-B) क्षेत्र का दौरा किया। 

उन्होंने ब्लॉक–बी (Block-B) की वर्तमान में खदान परिचालन व खनन प्रक्रियाओं का निरीक्षण करते हुए भावी कार्य योजना की समीक्षा किया। मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के सीएमडी श्री साईराम ने आगामी मानसून के आलोक में ब्लॉक–बी खदान क्षेत्र में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मानसून के दौरान भी लक्ष्य के अनुरूप कोयला उत्पादन करते हुए ताप बिजली घरों सहित निर्भर ग्राहकों को अबाध कोयला आपूर्ति हेतु परियोजना के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। 

इस दौरान महाप्रबंधक पी. डी. राठी सहित ब्लॉक–बी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढिए-Miniratna NCL: एनसीएल सीएमडी ने MP के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की भेंट; जानिए क्या चर्चा हुई

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News