
सतना: Monkey Viral Video: सतना कि धार्मिक नगरी चित्रकूट से एक अनोखा और मनोरंजक नजारा सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लंगूर शाही अंदाज में कार की छत पर बैठा सड़कों पर सैर करता नजर आ रहा है।यह नजारा देख हर कोई हैरान भी है और आनंदित भी।
Monkey Viral Video: यह घटना बीते दिन की बताई जा रही है जब हरियाणा से चित्रकूट दर्शन करने पहुंचे तीर्थ यात्रियों की कार पर एक लंगूर उछलकर बैठ गया और फिर लगभग दो किलोमीटर तक कार की छत पर ही मजे से घूमता रहा। कार की रफ्तार के साथ-साथ लंगूर का शाही अंदाज मानो जैसे वह खुद राजा बन सड़कों का मुआयना कर रहा हो।
Monkey Viral Video: स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए तीर्थ यात्रियों ने भी इस नजारे का भरपूर आनंद उठाया। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। लंगूर की यह शाही सवारी अब चित्रकूट की एक नई चर्चा का विषय बन चुकी है।











