Morena News: सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

By
—
On:
Follow Us

Morena News: सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

मुरैना: Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सेना के जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: America attacks on Iran Live Updates: अमेरिका ने किया ईरान पर भीषण हमला.. डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, “तबाह कर दिए गये परमाणु ठिकाने”.. पढ़ें अपडेट

जवान के परिजनों ने किया चक्काजाम

Morena News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पोरसा थाना क्षेत्र का है। यहां सेना के जवान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पदस्थ था। जवान द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। मृतक जवान के परिजनों और ग्रामीणों ने NH 552 पर चक्काजाम कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bijapur Naxal News: नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल 

मौके पर पहुंचे अधिकारी

Morena News: मृतक जवान के परिजन मृतक का शहीद सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं मृतक जवान के परिजन आर्थिक सहायता की भी मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजन और ग्रामीण 1 घंटे से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और सभी की समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News