MP: शैतान सिंह पाल को मिला राज्य के केबिनेट मंत्री का दर्जा, पढ़िए पूरी खबर

By
Last updated:
Follow Us

मध्यप्रदेश में राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल को राज्य के केबिनेट मंत्री का दर्जा राज्य शासन ने दिया है। यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा।

जानकारी के अनुसार, श्री पाल पूर्व में 2 बार कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । शैतान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी माने जाते हैं। उमा भारती ने जब भाजपा से अलग होकर भारतीय जन शक्ति पार्टी बनाई थी तब शैतान सिंह पाल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन भाजश के खत्म होने के बाद वह फिर से BJP के साथ हो गए थे। हालही में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी शैतान सिंह पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी छवि एक निर्विवादित नेता की है। इसी को देखकर भाजपा सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डॉवलेपमेंट कारपोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

ये भी पढ़िए-

Exclusive: 61% आउटसोर्स कर्मियों के सहारे Madhya Pradesh की बिजली व्यवस्था, स्थिति जान हो जायेंगे हैरान

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News