MP News: अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह ने एशियन गेम्स के टीम इवेंट में बनाया विश्व रिकार्ड; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सीलेंस (State Shooting Academy of Excellence) के स्टार शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चीन के हांज्जाऊ में चल रहे 19वीं एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक (gold medal) हासिल किया है।

टीम इंडिया के दिव्यांश पवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रूद्राश पाटिल की तिकड़ी ने 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकार्ड बनाया है। पहले यह रिकार्ड चीन के पास था। अकादमी के एश्वर्य ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में 631.6 अंको का योगदान कर भारतीय टीम (Indian team) को स्वर्ण पदक दिलाया। एशियन गेम्स मे हो 10 मीटर रायफल एकल इवेंट मे एश्वर्य प्रताप सिंह ने 228.8 अंको के साथ तीसरा स्थान पर कांस्य पदक हासिल किया।

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने एश्वर्य को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि हमारी अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह ने भारतीय टीम (Indian team) को स्वर्ण पदक दिया और विश्व रिकार्ड हासिल करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News