
भोपाल: MP News: प्रदेश में नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश नारकोटिक्स के महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर राव ने एक अहम आदेश जारी किया है जिसके तहत अब ड्रग्स का सेवन करने वालों को अपराधी नहीं बल्कि पीड़ित के तौर पर देखा जाएगा।
MP News: इस आदेश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ड्रग्स का उपभोग करते हुए पकड़ा जाता है और उसके पास नशीला पदार्थ बरामद होता है तो उसके खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके बजाय ऐसे लोगों को तुरंत पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा जहां उन्हें नशे की लत से बाहर निकलने में मदद दी जाएगी।











