MP News: बैंक शाखा प्रभारी को कलेक्टर द्वारा किया गया निलंबित; जानिए 

By
On:
Follow Us

MP News: कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रतिभा पाल (Pratibha Pal) के निर्देश पर सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा हनुमना (Central Bank branch Hanumana) के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रतिभा पाल (Pratibha Pal) के निर्देश पर सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा हनुमना (Central Bank branch Hanumana) के प्रभारी शाखा प्रबंधक राजरूप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा गत दिनों रीवा (Rewa) एवं मऊगंज (Mauganj) से संबद्ध पैक्स समितियों द्वारा रबी 2023-24 में वितरित ऋणों की समीक्षा में बैंक शाखा हनुमना से संबंद्ध पैक्स समितियों की वसूली सबसे कम 11.89 प्रतिशत पाए जाने पर कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता पाई गई। 

कलेक्टर (Pratibha Pal) के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (District Cooperative Central Bank) मर्यादित ने प्रभारी शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय बैंक शाखा गुढ़ नियत किया है।

 

 

ये भी पढिए-

MP News: गोली चला कर दहशत कर रहे 5 दहशतगर्दों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News