MP News: योगी आदित्यनाथ इंदौर से उज्जैन पहुंचे; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

MP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचे। यहां वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में बैठकर सीधे उज्जैन के लिए रवाना हुए। वे सबसे पहले महाकाल (Mahakal) लोक पहुंचे और सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल।

उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) में करीब 35 मिनट तक पूजा की। गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया।महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद हैं। पुजारी रूपम गुरु, नवनीत गुरु ने पूजा कराई।महाकालेश्वर की पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भर्तृहरि की गुफा के लिए रवाना हुए।तय कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन के बाद योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब दो बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट (Indore airport) लौटेंगे। यहां से वे सीधे राजवाड़ा पहुंचेंगे और देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे यहां 10 मिनट रुकेंगे।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राजवाड़ा (Rajwada) से सीधे नाथ मंदिर जाएंगे। वे 2.30 बजे मंदिर परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। योगी इसके अनावरण के साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन कर उद्बोधन देंगे।

 

ये भी पढ़िए- MP News: अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम, मुख्यमंत्री चौहान; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News