MP News: PM Modi के नेतृत्व में भारतीय सेना के मनोबल को लेकर; जानिए CM यादव ने क्या कहा?

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। 

सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है।

जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया।

 

 

ये भी पढिए-

Viral video: गर्भवती महिला को इलाज करने लकडी के डंडे में कपड़ा बांधकर और उसमें बैठकर ले गए; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News