National News: PM ने MP के सागर में दीवार गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा भी की; जानिए

By
—
On:
Follow Us

National News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त किया, जहां दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई।

 

श्री मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के सागर में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

“मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री”

 

 

ये भी पढ़िए- national news: 400 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों में से 300 से अधिक पर हुई ये कार्रवाइयां; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News