Pakistan News: पाक में शिया बोले-कारगिल हाईवे को खोलो… हम भारत जाएंगे:फौज को दहशतगर्द बताया; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Pakistan News: पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) में इन दिनों घमासान मचा है। कट्‌टरपंथी सुन्नी संगठनों (Sunni organizations) और पाकिस्तानी सेना के दमन के खिलाफ अल्पसंख्यक शियाओं ने विद्रोह कर दिया है।

पहली बार इस क्षेत्र के शिया संगठन (Shia organizations) फौज के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। भारत से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्कर्दू में शिया समुदाय के लोग भारत की ओर जाने वाले कारगिल हाइवे को खोलने की मांग पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि वे अब पाकिस्तानी फौज की हुकूमत वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) में नहीं रहना चाहते हैं, वे भारत जाना चाहते हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान की लगभग बीस लाख की आबादी में से आठ लाख शियाओं के बगावती तेवरों को देखते हुए पाकिस्तानी फौज के 20 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

 

ये भी पढ़िए-Pakistan News: पाकिस्तान के 21 चर्च में आग लगाने वाले 160 गिरफ्तार:पुलिस बोली- किसी को बख्शा नहीं जाएगा;जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News