झाबुआ: Kanak Patidar Viral Video: जिले की पेटलावद तहसील के अमरगढ़ गांव की एक 22 वर्षीय महिला कनक पाटीदार बीते 2 जुलाई से लापता है। लापता होने से कुछ समय पहले कनक पाटीदार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह सिसक-सिसक कर रोती हुई नजर आती है और कहती है। “मैं बहुत परेशान हूं… मुझे मत ढूंढना… मैं अब नहीं मिलूंगी…” यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
Read More : FIR Against Former BJP MLA: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
Kanak Patidar Viral Video: कनक की आंखों में आंसू थे चेहरे पर थकान और आवाज़ में बेबसी मानो वह किसी बहुत गहरे तनाव में थी। वीडियो में क्या कहा कनक ने करीब 2 मिनट 47 सेकंड के इस वीडियो में कनक ने ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया। वह कहती है कि वह अब और नहीं सह पा रही है, और इसीलिए वह खुद को सभी से अलग कर लेना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसे अब कोई न ढूंढे। “मैं बहुत थक चुकी हूं… बहुत परेशान कर रहे हैं… अब नहीं मिलूंगी…”
Kanak Patidar Viral Video: ससुराल और मायका दोनों से 2 जुलाई की शाम को सबसे पहले ससुराल पक्ष ने कनक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन जब कनक का यह वीडियो सामने आया, तो परिजनों ने पेटलावद थाने में अलग से मामला दर्ज करवाया और ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कनक के माता-पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही कनक को परेशान किया जा रहा था। वह बहुत कुछ सहती रही, लेकिन इस बार शायद हिम्मत जवाब दे गई।
Kanak Patidar Viral Video: पेटलावद पुलिस थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने जानकारी दी है कि कनक की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जा रही है। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परिवार, ससुराल पक्ष और अन्य संदिग्ध पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कनक को जल्द से जल्द खोजा जाए। यह मामला अति संवेदनशील है और सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।
कनक पाटीदार का वायरल “वीडियो” किस बारे में था?
कनक पाटीदार द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो करीब 2 मिनट 47 सेकंड का है जिसमें वह रोते हुए कहती है कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है और अब किसी को नहीं मिलेगी। इस “वीडियो” में उसने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का आरोप भी लगाया।
क्या कनक पाटीदार के “लापता” होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है?
हाँ, कनक के लापता होने की रिपोर्ट पहले ससुराल पक्ष ने दर्ज करवाई थी। इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद मायके पक्ष ने भी पेटलावद थाने में मामला दर्ज कराया है।
कनक पाटीदार की “मोबाइल लोकेशन” से क्या जानकारी मिली है?
पुलिस ने बताया है कि कनक की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जा रही है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चल रहा है।
क्या ससुराल पक्ष पर “मानसिक प्रताड़ना” के आरोप लगे हैं?
जी हाँ, कनक के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर शादी के बाद से कनक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस इस “वीडियो” और गुमशुदगी की जांच किस दिशा में कर रही है?
पुलिस सभी ऐंगल्स से जांच कर रही है—गंभीरता से ससुराल पक्ष, कनक की मानसिक स्थिति, कॉल डिटेल और वायरल वीडियो की सत्यता पर फोकस किया जा रहा है।











