मंडला : School Closed Due to Heavy Rain , मध्यप्रदेश के मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आयी है। यहां पर भारी बारिश के चलते कल यानि 5 जुलाई दिन शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिले के कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
बता दें की एमपी में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार और लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका खूबर असरकारक साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अलग-अलग जगहों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं जिसके शुक्रवार को प्रदेश के 26 जिले तर बतर हुए।
इधर रात में और शनिवार को भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहने की बात कही गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के ढाई दर्जन से ज्यादा जिलों में जोरदार बरसात का अनुमान है। ग्वालियर चंबल संभाग के साथ ही सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
read more: भारत वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक दक्षिण की सामूहिक कार्रवाई के पक्ष में: सीतारमण
प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दिनभर पानी बरसा है। यहां 9 घंटों में 72 मिमी यानि करीब 3 इंच बारिश हुई। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में 1.5 इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच बारिश हुई। प्रदेश के आधे हिस्सों में शुक्रवार रात को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश की संभावना
इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय है। मानसून द्रोणिका प्रदेश से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ऐसे में मंडला, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच या इससे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। इन जगहों पर बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
मंडला जिले में स्कूलों की छुट्टी क्यों घोषित की गई है?
मंडला जिले में भारी बारिश और संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 5 जुलाई (शनिवार) को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय जिले के कलेक्टर द्वारा एहतियातन तौर पर लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
किन जिलों में भारी बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है?
मौसम विभाग के अनुसार, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में अगले 24 घंटों में 8 इंच या उससे ज्यादा बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
राज्य में कितने जिले प्रभावित हैं और बारिश कितनी हुई?
26 जिलों में शुक्रवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई है। उदाहरण: जबलपुर में 72 मिमी (करीब 3 इंच) नरसिंहपुर में 2.6 इंच सागर में 1.5 इंच मंडला और दमोह में 1 इंच से अधिक बारिश
क्या बारिश का यह दौर और आगे भी जारी रहेगा?
हां। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को भी “स्ट्रॉन्ग रेन सिस्टम” एक्टिव रहेगा। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।











