Singrauli: रंगोली में G-20 का LOGO बनाकर महिलाओं ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

By
Last updated:
Follow Us

G-20 के आयोजन को लेकर Singrauli जिले में PM मोदी को अनूठे तरह से धन्यवाद दिया गया है। दरअसल, यहाँ सिंगरौली मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रदेश नेतृत्व के आहवान एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल के निर्देशन में रंगोली में G-20 का लोगो बनाकर PM मोदी को धन्यवाद दिया है। ये आयोजन सोमवार, 16 जनवरी को आयोजित किया गया।

इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं ने कहा कि जी-20 की इस अध्यक्षता के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश को विश्व गुरु की ओर अग्रसर करने का सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नम्रता सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री कलावती यादव उपस्थित रही। सिंगरौली मंडल के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग , महामंत्री किरण खैरवार ,आलोक यादव ,मंडल की मंत्री पिंकी सिंह,करुणा, महिला मोर्चा की जिला कार्यालय मंत्री आशा, सोशल मीडिया प्रभारी शिप्रा दत्ता, मोर्चा की महामंत्री जून पात्रों समेत महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

ये भी पढ़िए-

जिले के सियासी ज्योतिषियों का ही समीकरण बदल रामसुमिरन रिटर्न, राजा व राम की रेस जारी

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News