Singrauli Airport: सिंगरौली से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने सांसद ने की इस मुलाकात में क्या हुआ?; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Airport: सिंगरौली जिले से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने की दिशा में धीरे धीरे ही सही, प्रयास जारी हैं।

 

 

इस क्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सिंगरौली से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने के सम्बन्ध में नई दिल्ली में भारत सरकार के नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअल्लम से मुलाकात की है।

 

सांसद डॉ मिश्रा ने सिंगरौली से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के प्रयास की इस मुलाकात के संबंध में शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की।

 

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांसद डॉ मिश्रा ने ये भी लिखा है कि नागर विमानन सचिव से उनकी चर्चा सार्थक रही। ऐसे में ये माना जा रहा है कि संभवतः आगामी कुछ समय में सिंगरौली एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं विभिन्न शहरों के लिए शुरू होने के आसार बन सकते हैं।

ये भी पढ़िए- Lalitpur-Singrauli rail project: ललितपुर-सिंगरौली परियोजना के प्रभावित युवकों के रोजगार की मांग सांसद ने रेल मंत्री से की; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News