Singrauli Breaking: निगाही के महाप्रबंधक कार्यालय में GM समेत सभी अधिकारी कैद; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) की निगाही परियोजना (Nigahi project) के महाप्रबंधक कार्यालय में GM समेत सभी अधिकारी बुधवार को कैद कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, निगाही परियोजना (Nigahi project) के महाप्रबंधक कार्यालय में GM समेत सभी अधिकारियो को नौकरी की मांग करने वालों ने कैद कर रखा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बुधवार को सुबह से ही महाप्रबंधक कार्यालय (GM Office) से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। क्योंकि नौकरी की मांग करने वालो ने महाप्रबंधक कार्यालय (GM Office) का मुख्य गेट ही बंद का दिया और गेट के सामने चिलचिलाती धूप में बैठ गए हैं।

इस घटना की जानकारी मिलने पर नवानगर थाने की पुलिस (Police) भी मौके पर तैनात है और निगाही परियोजना (Nigahi project) के महाप्रबंधक कार्यालय (GM Office) का गेट खुलवाने का प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

वहीं, परियोजना प्रबंधन के सूत्र बता रहे हैं कि मामले को लेकर सिंगरौली एसपी (Singrauli SP) से भी मदद मांगी गई, लेकिन अब तक हालत जस के तस बने हुए हैं।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli Breaking: आवारा मवेशियों को खुले में छोड़ने वालों को सिंगरौली नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देश; जानिये

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News