Singrauli Breaking: बस व ऑटो की टक्कर, 3 की मौके पर मौत; जानिए भीषण हादसे के बारे में

By
—
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर का एक भीषण हादसा सिंगरौली जिले में सामने आया है। ये हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत और कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो बस और ऑटो, दोनों में ही खचाखच सवारियां भरी थी। वहीं, हादसे के घायलो को स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से मलबे से जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलो को जिला अस्पताल बैढन भेजा गया।

Singrauli Breaking: बस सीधी से बैढन व ऑटो बैढन से बरगवां जा रहा था

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बैढ़न थाना अंतर्गत के देवरी ग्राम के पास आज दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। ये भी बताया जा रहा है कि इस हादसे की चपेट में आई बस सीधी से बैढन जा रही थी। जबकि ऑटो बैढन से बरगवां जा रहा था।

Singrauli Breaking: ऑटो में बैठे थे 6 लोगो में 3 की मौत

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जो 3 लोग मौके पर मृत हुए, वो तीनों ऑटो सवार थे। ऑटो में कुल 6 लोग बैठे थे। जो लोग मृत हुए हैं उसमे सूरज नामदेव, देवसती पांडे व एक अन्य बताया जा रहा है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: आबकारी टीम पर हमला, अवैध शराब के कारोबारियों पर देने गई थी दबिश; जनिए मामला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News