Singrauli News: दिखी मानवसेवा भाव की झलक, जानिए कहां व कैसे?

By
On:
Follow Us

सिंगरौली (Singrauli) जिले के जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में गुरुवार को मानव सेवा (Manav Seva) भाव की एक तस्वीर देखने को मिली। ये तस्वीर थी गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेन्स से उतारते एक युवा नेता की, जो अपने अन्य साथियों के साथ घायलो को बड़ी ही बेबाकी से सावधानी पूर्वक उतार रहे थे।

दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान (Praveen Singh Chauhan) हैं, जो कि अजय सिंह चंदेल (डब्बू) व अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष युकां प्रवीण माड़ा रोड में दुर्घटनाग्रस्त हुई बारातियों से भरी बस के घायलों को एम्बुलेन्स से उतार रहे थे और स्ट्रेचर पर लेटा रहे थे, ताकि घायलों को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय इलाज मिल सके।

अहम बात यह है कि इस हादसे दौरान हादसे की खबर जिले में काफी तेजी से आग की तरह जब फैल गई थी, तो जाहिर है कि लोगों को भी इसकी सूचना मिल ही गई थी। ऐसे में कम से कम ऐसे नेताओं को भी मौके पर पहुंचकर घायलो की मदद करनी चाहिए व उनका हालचाल जानना चाहिए, जो फिलहाल राजनीतिक दलों में बड़े-बड़े पदों में बैठे हैं और जनता के हित को सर्वोपरि बताते हैं, लेकिन जरूरत के वक्त ऐसे चेहरे अस्पताल में उस दौरान देखने को नहीं मिले।

 

ये भी पढ़िए-

माड़ा दुर्घटनाग्रस्त बस Update: बस में बाराती थे, 3 की मौत; जानिए हादसे की वजह

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News