Singrauli News: पति-पत्नी के बीच विवाद में पत्नी ने लगायी फांसी; जानिए पूरा मामला

By
On:
Follow Us

Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र (Mada police station area) के खम्हरिया गांव (Khamhariya village) के महुआझर टोला (Mahuajhar Tola) में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त (woman has ended) कर लिया है।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा (Panchnama) तैयार कर पोस्ट मार्टम (post mortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद जब घर में कोई नहीं था, सोमवार की सुबह पत्नी दशमतिया पंडो पति लालजी पंडो उम्र 40 साल साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। दशमतिया की बेटी जब घर पहुंची तो उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। घूमकर पीछे के दरवाजे से जब वह घर के अंदर पहुंची तो देखा मां फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। आनन-फानन में उसने पड़ोसियों और परिजनों को बुलाया, जब तक लोग पहंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

माड़ा पुलिस (Mada police) ने मार्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानिए पुलिस का कहना

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद की वजह से महिला ने फांसी लगाई है। फिर भी मामले की जांचकर विवाद के कारणों का पता लगाया जायेगा।

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: चड्ढा ट्रांसपोर्ट कंपनी की खुलेआम गुंडागर्दी; जानिए पूरा मामला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News