Singrauli News: वनरक्षक को सब्जी विक्रेता ने पिकअप से रौंदा, काफी दूर तक घसीटा; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिला (Singrauli district) के चितरंगी थाना क्षेत्र (Chitrangi police station area) के दरबारी गांव स्थित बनिया नाला के पास आपसी रंजिश में झखरावल निवासी कमलेश साकेत द्वारा वनरक्षक शीतल सिंह की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गयी। 

हत्या के इस सनसनीखेज मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार झखरावल निवासी कमलेश साकेत गीर के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार को सब्जी के भाव को लेकर वनरक्षक शीतल सिंह से कहा सुनी हुयी थी। इसी बात को लेकर आरोपी कमलेश साकेत ने सुनियोजित तरीके से मंगलवार को वनरक्षक के ड्यूटी जाने के दौरान दरबारी गांव के पास बनिया नाला के समीप पिकअप वाहन बैक कर पहले चढ़ाया और फिर घसीटते हुए 800 मीटर तक घसीटते हुए रौंदा। जिससे वनरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

जैसे ही आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो तत्काल चितरंगी पुलिस (Chitrangi police) को इसकी सूचना दी गयी।

मौके पर पहुंची चितरंगी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

ये भी पढिए-

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में सिंगरौली के एक ही परिवार 3 लोगों की मौत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News