Singrauli News: शहर के कई सर्राफा व्यापारियों से ठगी, मामला पहुंचा कोतवाली

By
On:
Follow Us

Singrauli के जिला मुख्यालय Waidhan शहर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों से ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के करीब आधा दर्जन सर्राफा व्यापारियों ने इस संबंध में Waidhan कोतवाली में नामजद शिकायत की है। जिसमें इन सभी ने आरोप लगाया है कि पिपरा निवासी नीलेश नाम का युवक अपने भाई के साथ मिलकर उधार में सोने (Gold)-चांदी लेता है। इसके बाद जब पैसे देने की बारी आती है तो हीलाहवाली करते हैं और उधारी नहीं चुकाते हैं। उल्टे उधारी के पैसे मांगे जाने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी देते हैं।

Singrauli के जिला मुख्यालय के पीड़ित सर्राफा व्यापारियों का तो ये भी आरोप है कि ठगी करने वालो के द्वारा अब तक अलग-अलग व्यापारियों से करीब 15 से 20 लाख तक का लेनदेन कर चुके हैं।

वहीं, व्यापारियों ने यह भी कहा है कि पिछले दिनों 2 व्यापारी ऐसे ही एक मामले को लेकर पुलिस के पास गए थे तो उल्टे पुलिस ने उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। जबकि ठगी करने वाले लोग, उधारी के पैसे नही चुकाने के अलावा, जमीनों की भी हेराफेरी में ये काफ़ी सक्रिय रहते हैं।
फिलहाल, मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

 

ये भी पढ़िए- 

“देवतालाब” पहुंचा विकास, ये Rewa की देवस्थली भी

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News