Singrauli News: सुंदर शाह को मिली सिंगरौली भाजपा का कमान, और सियायी गलियारे में होने लगी ऐसी चर्चाएं भी; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर शाह को सिंगरौली जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

 

कई दिनों से इंतजार की जा रही भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने का क्रम कुछ दिन पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन सिंगरौली के जिलाध्यक्ष चयनित करने की सूची मंगलवार को जारी की गई। मंगलवार की देर शाम जब सुंदर शाह को जिलाध्यक्ष बनाने जाने की खबर सामने आयी तो सुंदर शाह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह के समर्थकों के द्वारा रात में ही सिंगरौली जिला मुख्यालय वैढ़न में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं और मिठाईयां बांटी गई।

 

सुंदर शाह को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष इस बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व के इस फैसले से ये प्रतीत होता है कि भाजपा अपने उन कार्यकर्ताओं को भी मौका देती है, जो बिना किसी वाद-विवाद में उलझकर व निष्पक्ष तरीके से कार्य करते रहते हैं। और सुंदर शाह का भी नाम जिले के ऐसे ही भाजपाईयों में गिना जाता है। हालांकि, सूत्र सुंदर शाह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का एक दूसरा पहलू भाजपा नेतृत्व द्वारा विंध्य के जिलों में जातीय समीक्षण सेट करने के रूप में भी देखने के रूप में भी मानते हैं।

वहीं, सिंगरौली की राजनीतिक आबोहवा के मद्देनजर सुंदर शाह के जिलाध्यक्ष बनने से परिक्षेत्र के दूसरे बड़े समुदाय और इस पद के लिए दावे करने वाले दूसरे समुदायों की उपेक्षा की भी सुगबुगाहटे तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों की चर्चाओं में ये तो ये भी बात सामने आ रही है कि पार्टी के इस निर्णय से परिक्षेत्र में भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

 

 

ये भी पढि़ए- Singrauli News: झलरी की दो बेटियां अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से बनीं फायर फाइटर, सुलियरी खदान में तैनात; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News