Singrauli News: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने पर्यावरण विभाग के सहयोग से सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। बासी बेरदाहा, धिरौली एवं डोंगरी गांवों के शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रचनात्मक माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और वृक्षारोपण के महत्व को दर्शाया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वर्ष 2026 की विश्व पृथ्वी दिवस थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ के अनुरूप आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के देवचन्द्र सिंह ने प्रथम, कक्षा छठी के पारस सिंह ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की ममता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में धिरौली की कक्षा सातवीं की शिवानी नाई और डोंगरी के कक्षा छठी के अनूप कुमार साह को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत धिरौली व डोंगरी के विद्यालय परिसरों में तथा बेलवार गांव में 50 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा हाल के महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता, जैव विविधता संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य समुदाय को सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
ये भी पढ़िए- Singrauli News: चितरंगी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम की धूम










