Singrauli News: चितरंगी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम की धूम

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक के ग्राम फुलकेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा इन दिनों पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र बनी हुई है।

 

Singrauli News: चितरंगी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम की धूम

कथा के तीसरे दिन जजमान गुरु सुखेंद्र धर द्विवेदी अपनी धर्मपत्नी माया द्विवेदी के साथ उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए कथा श्रवण किया। कथा के चौथे दिन कथा व्यास परम पूज्य अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज एवं आचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री ने चतुर्थ दिवस के अंतर्गत विभिन्न दिव्य प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए देवताओं और असुरों के संघर्ष, अमृत प्राप्ति और भगवान की लीला का भावपूर्ण चित्रण किया गया। इसके साथ ही प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए बताया गया कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है और भगवान अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं।

 

Singrauli News: चितरंगी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम की धूम

 

वहीं अजामिल उद्धार प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जीवन के अंतिम समय में भी यदि सच्चे मन से भगवान का नाम लिया जाए, तो मोक्ष संभव है।

 

Singrauli News: चितरंगी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम की धूम

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, अशोक मिश्रा, कामता तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष धर द्विवेदी, दिग्विजय द्विवेदी, दीपक द्विवेदी पप्पू पाठक, पप्पू सोनी मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़िए- MP बोर्ड रिजल्ट: 10वीं कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अवनीश ने सिंगरौली का नाम किया रोशन

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News