Singrauli News: Dangal सीजन-5 का हुआ आगाज

By
On:
Follow Us

Singrauli के जिला मुख्यालय Waidhan में शनिवार को अखिल भारतीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता अंतर्गत Dangal सीजन -5 का आगाज हो गया। यहाँ Waidhan के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया में Dangal सीजन-5 का शुभारंभ किया। शुभारंभ दौरान विधिवत परंपरागत रूप से पूजन-अर्चन ज्योतिषविद् व पंडित डॉ एन पी मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य, विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, आयोजक मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संजीव अग्रवाल, संतोष सोनी पूर्णमासी, अर्जुन दास गुप्ता समेत अन्य आम खास जन उपस्थित रहे। वहीं, Dangal सीजन-5 का लुत्फ लेने के लिए मौके पर भीड़ भी उमड़ी रही।

 

ये भी पढ़िए-

Dangal सीजन-5: Singrauli में कौन-कौन से पहलवान कब से मचाएंगे धूम, पढ़िए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News